![प्रेग्नेंट होने के लक्षण | प्रेगनेंसी के शुरुआती 11 लक्षण pregnancy symptoms](https://cdn.pixabay.com/photo/2017/09/19/03/26/pregnant-2763931__480.jpg)
![प्रेग्नेंट होने के लक्षण | प्रेगनेंसी के शुरुआती 11 लक्षण](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgq9QM8jkNTAx72E6xYCNOyFRxDj-GKpOKN6yrA1lDqkjJiqJCF_jFAQ_2m0WC0lQZrIQ0nDYJNO8-v-XNJFWTUfR5ObPMGtJy1I_myqkS3yII9xrfBdKFwzNe7M3_caGGLMmDkdwfEmdaDkyEzSEn70fYy-xH9AycJDBtmmrinBoP13c9cY3GUToxX/w640-h88/gifts%20for%20mom-3.webp)
इन्हें भी पढ़ें : प्रेगनेंसी से बचने के घरेलू उपाय
इन्हें भी पढ़ें : अल्कोहल से जेंडर प्रिडिक्शन 1 मिनट में
इन्हें भी पढ़ें : बेकिंग सोडा और यूरिन से कैसे करते हैं जेंडर प्रेडिक्शन केवल 1 मिनट में – Gender prediction
प्रेग्नेंट होने के लक्षण
प्रेग्नेंट होने की लक्षण आपको प्रेगनेंसी के 10 से 15 दिन के अंदर ही नजर आने लगते हैं आइए जानते हैं 11 लक्षणों के विषय में जो आपको बताते हैं कि आप गर्भवती हैं.
पेशाब में समस्या
जब महिला गर्भवती होती है तो उसके शरीर से अधिक मात्रा में पेशाब निकलती है। क्योंकि किडनी दोगुना काम करती है। इस अवस्था में कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन नामक हारमोन शरीर में बनता है। जो पेल्विक भाग में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है।
इस दौरान आपका शरीर अतिरिक्त तरल पदार्थ उत्पादित करता है। जिससे मूत्राशय पर दबाव पड़ता है। आपको बार – बार पेशाब के लिए जाना पड़ता है। इसीलिए, महिला को हर दूसरे मिनट में पेशाब लगती है। प्रेग्नेंट होने के लक्षण में यह प्रमुख लक्षण है।
ब्लड़ स्पॉट आना
आपके पीरियडस के दिन आने वाले है, और आप प्रेग्नेंट हो जाती है। ऐसे में कभी – कभी स्पॉटिंग की दिक्कत आ ही जाती है। यह सामान्य से काफी हल्का होता है।
क्योंकि इस अवस्था में निषेचित अंडा, गर्भाशय की दीवार को गिरा देते है। जिससे थोडी सी ब्लीडिंग होती है। कई बार महिलाएं इसे लेकर भ्रमित हो जाती हैं कि उन्हें पीरियड्स हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें ख्याल तक नहीं रहता कि वो मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंट होने के लक्षण में यह लक्षण मात्र 20% से 25 %महिलाओं को ही नजर आता है।
अगर आपको इस बारे में कोई टेंशन हो, तो अपनी डॉक्टर से सलाह लें।
पीठदर्द
प्रेग्नेंट होने के लक्षण में पीठ दर्द होना भी होता है। क्योंकि हार्मोनल परिवर्तन के कारण हड्डियों के लिगामेंट थोड़े से लूज हो जाते हैं। जिसके कारण यह दर्द महसूस होता है।
मुहांसे
चेहरे पर अचानक से मुहांसों की तादाद बढ़ जाना भी प्रेग्नेंसी की तरफ इशारा करता है। मुहांसे दूर करने वाली कई दवाओं में विटामिन ए की ज्यादा मात्रा होती है, जो बच्चो में जन्म दोष की वजह बनती है। ऐसी स्थिति में हमेशा डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही दवा लेना चाहिए। प्रेग्नेंट होने का यह लक्षण सभी महिलाओं को नजर नहीं आता है।
मतली आना
अधिकाश: महिलाओं को गर्भावस्था के शुरूआती समय में सुबह – सुबह मतली आने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। कई महिलाओं को सुबह, दोपहर और रात के दौरान भी मतली आती है। ऐसा उनके शरीर में होने वाले परिवर्तनों के कारण होता है। यह प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण माना जाता है।
स्तनों में भारीपन
अगर आपको अपने स्तनों का साइज थोड़ा सा बढ़ा हुआ लग रहा है, या थोड़े से थोड़ा सा भारीपन महसूस हो रहा है तो हो सकता है कि आप प्रेग्नेंट हो। प्रेग्नेंट होने के लक्षण में यह लक्षण मुख्य तह सभी महिलाओं में पाया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें : गर्भ में बेटा या बेटी जानने का मिस्र का तरीका
इन्हें भी पढ़ें : चाइना में बच्चे का जेंडर पता करने के कुछ प्राचीन तरीके
इन्हें भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में शहद का सेवन कितना फायदेमंद
इन्हें भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में दी जाने वाली बेस्ट ड्रिंक
![early pregnancy symptoms signs of pregnancy](https://cdn.pixabay.com/photo/2018/10/11/09/59/pregnant-woman-yoga-3739317__480.png)
गैस और एसिडिटी की समस्या
प्रेग्नेंसी के समय गैस और एसिडिटी की समस्या होना एक सामान्य बात है। यह शरीर की इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाने की वजह से होता है। प्रेगनेंसी में इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो ही जाता है।
मॉर्निंग सिकनेस
मॉर्निंग सिकनेस का होना भी प्रेग्नेंसी के खास लक्षणों में से एक है। इस दौरान आपको सुबह जल्दी उठने में बहुत आलस आता है। अगर आपको अचानक यह समस्या लगने लगती है तो आप प्रेगनेंट हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें : स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के लिए ट्राई करें ये 3 घरेलू नुस्खे
इन्हें भी पढ़ें : प्रेग्नेंट न हो पाना एक कारण आप का भोजन
इन्हें भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में सफर करें तो रखें इन बातों का ख्याल
इन्हें भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में लेटते समय किन बातों का ध्यान रखें
इन्हें भी पढ़ें : वर्षा ऋतु में गर्भ की देखभाल कैसे करें
कब्ज की समस्या
प्रेग्नेंसी के समय कब्ज की शिकायत अक्सर महिलाओं को हो जाती है। अगर आपको यह समस्या लगातार बनी हुई है तो आप प्रेग्नेंट हो ऐसा संभव है। प्रेग्नेंट होने के लक्षण में भी यह लक्षण प्रमुख है।
सीने में जलन
कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के समय सीने में जलन महसूस होती है। अगर आपके साथ भी है समस्या का अचानक आई है तो हो सकता है कि आप प्रेग्नेंट हो।
![pregnancy symptoms week 1 symptoms of pregnancy in first month](https://cdn.pixabay.com/photo/2018/04/25/14/52/maternity-3349744__480.jpg)
खाने की इच्छा होना
प्रेगनेंसी के समय हार्मोनल परिवर्तन के कारण कभी कभी महिलाओं की किसी विशेष चीज को खाने की बड़ी ही तीव्र इच्छा होती है।
जैसे की आइसक्रीम खाने की इच्छा या किसी खट्टी चीज या मीठा खाने की इच्छा अचानक से बढ़ जाती है।